Breaking News

अम्बिकापुर@पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बयान पर राजनीति गरमाई कांग्रेस ने मानहानि का मामला दर्ज करने की मांग की

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

कांग्रेस पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के एक विवादित बयान को लेकर सरगुजा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष ने थाना कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत कर पूर्व विधायक के खिलाफ आपराधिक मानहानि का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। दाखिल आवेदन में कहा गया है कि पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा सोशल मीडिया और विभिन्न मीडिया माध्यमों में कांग्रेस पार्टी, पार्टी के संगठन सृजन अभियान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी सुश्री जरीता लैतफलांग तथा सरगुजा संभाग के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों पर आधारहीन एवं अमर्यादित आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को पार्टी ने पूरी तरह तथ्यहीन और प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाला बताया है, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि बृहस्पति सिंह को पहले भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस से निष्काषित किया जा चुका है। इसके बावजूद वे लगातार बिना प्रमाण के बयानबाज़ी कर पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। आवेदन में यह भी बताया गया है कि बृहस्पति सिंह पूर्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के विरुद्ध भी ऐसे ही आरोप लगा चुके हैं और बाद में उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी थी, आवेदन में यह आरोप लगाया गया है कि वर्तमान बयान के कारण पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम की विश्वसनीयता को आघात पहुँचा है। साथ ही यह बयान उन कार्यकर्ताओं और दावेदारों की भी छवि को प्रभावित करता है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष पद के लिए दावा प्रस्तुत कर रहे हैं, कांग्रेस ने पुलिस से मांग की है कि पूर्व विधायक के वायरल बयान की जांच कर उनके विरुद्ध आपराधिक मानहानि का अपराध दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। आवेदन के साथ बयान की वीडियो सीडी भी साक्ष्य के रूप में संलग्न की गई है, प्रकरण पर पुलिस द्वारा जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply