Breaking News

अम्बिकापुर@7 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

ग्राम पंचायत जजगा के कठरापारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया जहां एक सात माह के गर्भवती महिला को उसके पति ने डंडे से पीट पीटकर निर्ममतापूर्वक उसकी हत्या कर दी, जिसमें मां के साथ उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुटीं है। मामला ग्राम पंचायत जजगा के कठरापारा का है। जो 7 नवम्बर 025 को दोपहर 2 बजे आरोपी पति राजीव दास महंत आ, बन्नू दास 34 वर्ष, अपने घर पहुंचा जिसमें एक छोटा सा किराना दुकान भी है, दुकान पर उसकी पत्नी नही थी पीछे का भी दरवाजा खुला हुआ था, पूछने पर पता चला कि वह मायके चली गयी है। आरोपी राजीव दास अपने पड़ोसियों पर शक करता था, कि उसकी पत्नी को मायके जाने के लिए बहकाते है, ताकि शराबी पति पत्नी की मायके पति के घर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर ही है। पत्नी के दुकान व घर को खुला छोडकर मायके चले जाने से नाराज आरोपी पति ने उसके मायके पहुंच कर उसे फुसलाकर अपने घर लाया और उसे डंडे से बेदम पीटा और इसके बाद एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। जब देर रात तक घर से कोई आवाज़ नही आया तो पड़ोसियों ने 112 डायल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 व 108 की टीम ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी। जिसे पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ शार्ट हेंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला के गर्भ में सात माह का शिशु पल रहा था, मां के साथ उसकी भी मृत्यु हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply