कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,07 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।
एमसीबी जिले के ग्राम पंचायतों में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर आज सरपंचों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया। लंबे समय से रुके हुए ग्राम पंचायतों के कार्यों और वित्तीय अनुदानों की देरी से वितरण के विरोध में जिले के सभी सरपंचों ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा। सरपंचों ने ज्ञापन में मांग की कि ग्राम पंचायतों में मूलभूत विकास कार्यों नालियों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत, आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण और स्वच्छता कार्यों — को तत्काल शुरू किया जाए। साथ ही 15वें वित्त आयोग की राशि, संस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु निधि, और मनरेगा के लंबित कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने की भी मांग रखी, सरपंचों ने कहा कि पंचायतों में महीनों से कोई कार्य नहीं हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष है, इस मौके पर सरपंचों की मांगों को जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, सदस्य उजित नारायण सिंह और रामजीत लकड़ा (भगत बाबू) ने समर्थन दिया। तीनों प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास ठप पड़ना चिंताजनक है और प्रशासन को तत्काल निधियों का वितरण सुनिश्चित करना चाहिए ताकि जनहित के कार्य गति पकड़ सकें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur