Breaking News

कुसमी@दुष्कर्म के एक फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

Share


जबरन दुष्कर्म करने वाले एक बलात्कारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


-संवाददाता-
कुसमी,06 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक महिला शौच कर वापस घर आ रही महिला आरोपियों ने 23/10/2025 को बल पूर्वक अपने घर लेजाकर दुष्कर्म कर अंजाम छोड़ दिया था। आरोपी विनय गुप्ता, मुंशी उरांव ग्राम नीलकंठपुर, के द्वारा दुबारा पुनरावृति दोहराते हुए 25/10/2025/अर्रा डोंगरी जंगल में दो दिन तक जबरन दुष्कर्म कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने प्राथिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 93/25धारा 64(2) (द्व) 127 (2)बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल। जानकारी के अनुसार पीडि़ता प्राथिया ने दिनांक 05/11/2025 को थाना कुसमी में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23/10/2025 के सुबह करीब 4ः00 बजे प्रार्थीया सौंच कर वापस घर आ रही थी तब विनय पिता मुंशी उरांव ग्राम नीलकंठपुर थाना कुसमी जिला बलरामपुर ने इसे पड़कर खींचकर अपने घर ले जाकर एक दिन व रात भर रखकर जबरन कई बार गलत काम (बलात्कार) किया, आरोपियों के द्वारा यह बोला गया कि तुम्हारा पति घर से बाहर काम करने गया है तुम इस बात को किसी को नहीं बताना यह कहकर पीडि़ता को छोड़ दिया। आरोपियों ने दिनांक 25/10/25 से दिनांक 26/10/25 दुबारा पीडि़ता के साथ अर्रा डोंगरी जंगल में दो दिनो तक जबरन संबंध बनाते रहे। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर कुसमी पुलिस ने उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी विनय पिता मुंशी उरांव ग्राम नीलकंठपुर थाना कुसमी जिला बलरामपुर को दबिश देकर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उपरोक्त जुर्म कारीत करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 6.11.2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply