Breaking News

अम्बिकापुर@गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व पर अंबिकापुर में उमड़ी श्रद्धा की बयार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अंबिकापुर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। सुबह से ही संगतजन गुरुद्वारा साहिब पहुंचने लगे और पूरा परिसर ‘जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल! के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 से 12 बजे तक ज्ञानी छतर सिंह जी एवं जथेदार साथियों द्वारा रसपूर्ण शब्द कीर्तन से हुई, जिसमें उन्होंने गुरु नानक देव जी के उपदेशों का संदेश देते हुए उपस्थित संगत को निहाल किया। इसके पश्चात महिलाओं एवं बच्चों द्वारा 12 से 1.30 बजे तक विशेष शब्द-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसने वातावरण को और भी पवित्र और प्रेरणादायी बना दिया। इसके बाद शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने मंच से गुरु नानक देव जी के जीवन, उपदेशों और देशभक्ति की भावना पर सरदार जतिंदर सिंह सोढ़ी डॉक्टर हर्षप्रीत सिंह टुटेजा सरदार महेंद्र सिंह टुटेजा श्री अजय मिश्रा श्री चंद्र भूषण मिश्र ने अपने विचार रखे। तथा सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कलेक्टर विलास भोसकर एसपी राजेश अग्रवाल,एडिशनल एसपी अमोलक सिंघ ढिल्लो,महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने समस्त नगर वासियों को गुरुपूर्व की शुभकामनाएं दीं।

सभी वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी को मानवता, सत्य, सेवा और समानता के प्रतीक के रूप में नमन किया। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का पवित्र लंगर दोपहर 12 बजे से निरंतर चलता रहा, जिसमें नगर के सभी वर्गों के लोगों ने बड़ी श्रद्धा और प्रेम से भाग लिया। लंगर में शामिल होना एकता और भाईचारे का सजीव प्रतीक बना। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह छाबड़ा सचिव हर्षदीप सिंह धन्जल कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मथारू सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply