Breaking News

सूरजपुर@अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद जिंदा लौटा युवक…परिजन भी रह गए दंग

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,05 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। जिस युवक का परिवार ने तीन दिन पहले अंतिम संस्कार कर दिया था। वह अचानक जिंदा लौट आया। इसके बाद परिवार की आंखे फटी की फटी रह गई। सूरजपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,यहां जिस युवक का परिवार ने तीन दिन पहले अंतिम संस्कार कर दिया था। वह अचानक जिंदा लौट आया। इसके बाद परिवार की आंखे फटी की फटी रह गई।
क्षेत्र में बना चर्चा का विषय :

दरअसल,यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां एक परिवार ने जिस युवक का अंतिम संस्कार कर दिया था वह तीन दिन बाद अचानक जिंदा लौट आया। युवक को जिंदा देखकर परिवार सक्ते में आ गया और उन्हें अपनी आखों पर भरोसा ही नहीं हुआ। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
कुएं में मिले शव का कर दिया अंतिम संस्कार :

बताया जा रहा है कि चंद्रपुर का रहने वाला परषोत्तम दो तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में भी दर्ज कराई थी। पुलिस की टीम जब उसकी तलाश में जुटी थी,तभी 1 नवंबर को देवपुरी-मानपुर सीमा पर स्थित कुएं में एक युवक का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परषोत्तम के घर वालों को दी थी। कपड़े और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान परषोत्तम के रुप में की थी, जिसका उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया था।
पुलिस के सामने खड़ी हुई नई चुनौती :

लेकिन अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद 4 नवंबर को परषोत्तम जिंदा घर लौट आया। परषोत्तम को जिंदा देखकर तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ, फिर उसे गले लगा लिया। परषोत्तम ने बताया कि वह अंबिकापुर में अपने रिश्तेदार के यहां रुका था। लेकिन अब पुलिस के सामने एक नई चुनौती आ खड़ी हुई है कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया वह आखिर कौन था। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply