Breaking News

अम्बिकापुर@दो पहिया वाहन चोरी के मामले में खरीदार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। दो पहिया वाहन चोरी के मामले में गांधीनगर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने 2 चोर व 3 खरीदार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमड़ीपारा निवासी डिहल राम टेकाम की बाइक 1 अक्टूबर को अंबिकापुर विशाल मेगा मार्ट के बाहर से चोरी हो गई थी। वह मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्रापानी निवासी नीतु सिदार की स्कूटी 22 अक्टूबर को घर के आंगन से चोरी हो गई थी। वह भी मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। दोनों मामले में पुलिस विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने राहुल विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने साथी दिलभदर यादव के साथ मिलकर विशाल मेगा मार्ट से बाइक, तुर्रापानी स्थित घर के आंगन से स्कूटी, सूरजपुर कलेक्टोरेट परिसर से बाइक सहित अन्य स्थानों से भी बाइक चोरी करना बताया। चोरी करने के बाद दो पहिया वाहनों को धमेन्द्र यादव उर्फ विक्कू, राजकुमार बड़ा एवं निरंजन मण्डल को बिक्री करना बताया। पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी के मामले में आरोपी राहुल विश्वकर्मा पिता शांतिलाल विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी मध्यप्रदेश हाल मुकाम मठपारा थाना मणीपुर, दिलभदर यादव पिता देवसाय यादव उम्र 40 साल निवासी सुंदरपुर थाना मणीपुर, धमेन्द्र यादव उर्फ विक्कू यादव पिता स्व0 लवराम यादव उम्र 24 साल निवासी सत्तीपारा थाना कोतवाली अंबिकापुर, राजकुमार बड़ा पिता दल्लु राम उम्र 35 साल निवासी गोपालपुर थाना राजपुर व निरंजन मंडल पिता महादेव मंडल उम्र 55 साल निवासी ग्राम डिगमा थाना गांधीनगर के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply