Breaking News

सोनहत@जिला सदस्य व भाजपा जिला मंत्री शिवकुमारी ने बच्चो को बांटे गर्म कपड़े

Share


-संवाददाता-
सोनहत,04 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।

भाजपा जिला मंत्री एवं क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर ने आदिवासी बालक छात्रावास कटगोड़ी मे छात्रों को गर्म कपड़ो का वितरण किया।
इस दौरान शिवकुमारी ने कहा कि दीपावली के मौके पर अवकाश होने के कारण वो बच्चो से नही मिल सकी थी उन्होंने बच्चो को दीपावली की शुभकामनाएं भी दिया उनसे छात्रावास में संचालित अध्यापन कार्य,भोजन एवं अन्य जानकारी ली साथ ही बच्चो को गर्म कपड़ों का वितरण किया, शिव कुमारी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति पर बसे लोगों के चहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास हमेशा किया जाना चाहिए जिला पंचायत सदस्य ने बच्चो के साथ काफी समय व्यतीत किया और अच्छे से पढ़ाई कर आगे बढ़ने की अपील की साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराने को कहा। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती आलेश्वरी अनिल गौतम जी, छात्रावास अधीक्षक श्री रवि पाण्डेय के अलावा शिक्षक अन्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply