Breaking News

रायपुर@हेरोइन बेचते हुए 2 और तस्कर गिरफ्तार

Share


रायपुर,04 नवम्बर2025। पंजाब से हेरोइन लाकर राजधानी रायपुर में खपाने के इरादे से घूम रहे दो सप्लायरों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से कुल 34.60 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.46 लाख रुपए है। इसके अलावा तौल मशीन, मोबाइल, ट्रेलर सहित 18.63 लाख का माल बरामद किया गया है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 3 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सरोना रोड, टाटीबंध चौक के पास पंजाब से आए दो व्यक्ति ट्रेलर में चिट्टा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने ट्रेलर को घेरा और आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पंजाब के तरणतारण के रहने वाले मनजीत सिंह (53) और गुरदासपुर के रहने वाले हरदीप सिंह (36) के रूप में हुई है। पूछताछ में पूछताछ में आरोपियों ने पंजाब से माल लाने और उसे रायपुर में खपाने की बात स्वीकार की।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply