Breaking News

अम्बिकापुर@राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

Share


प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क वितरित की गईं उपयोगी पुस्तकें


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले के कला केंद्र मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव में लगाए गए विभागीय स्टॉलों में जनसंपर्क विभाग का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्टॉल में बड़ी संख्या में आमजन, विद्यार्थी एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा पहुंचे। राज्योत्सव समारोह के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम ने स्टॉल का अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और प्रदेश के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदर्शनी, पोस्टर, पुस्तिकाओं और प्रकाशनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई गई। विभागीय स्टॉल पर युवाओं के लिए ‘जनमन ‘, ‘विकास की प्रगति’ सहित कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया। इन पुस्तकों में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, नवीन योजनाओं की रूपरेखा, प्रमुख उपलब्धियों, राज्य के विकास क्रम, ग्रामीण उत्थान, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी संकलित है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply