Breaking News

अम्बिकापुर@जिला अधिवक्ता संघ की बैठक में नवीन न्यायालय भवन के विवादित स्थानांतरण पर चर्चा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी द्वारा मंगलवार को जि़ला न्यायालय में आयोजित की गई, जिसमें नवीन न्यायालय भवन के विवादित स्थानांतरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जनजागरुकता रैली के माध्यम से इस विषय पर जनता को अवगत कराया जाएगा, जिससे न्याय व्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर आम नागरिकों का समर्थन और सहभागिता सुनिश्चित हो सके। अनिल सोनी द्वारा बताया गया कि यह रैली 6 नवम्बर की सुबह 11 बजे जिला न्यायालय परिसर, अंबिकापुर से प्रारंभ होकर महामाया चौक, सदर रोड, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, ब्रह्म रोड, संगम चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में आकर पूर्ण होगी। रैली के उपरांत गांधी स्टेडियम के सामने एक सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा नवीन न्यायालय भवन के संबंध में प्रशासनिक निर्णयों पर अपने विचार रखे जाएंगे तथा आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संघर्ष समिति के संयोजक संतोष सिंह ने यह स्पष्ट किया कि न्यायिक संस्थाओं के सुचारू संचालन, वादकारियों की सुविधा और विधि के सम्मान के लिए यह आंदोलन पूर्णतः लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं जनहितकारी स्वरूप में किया जाएगा। जिला अधिवक्ता संघ ने समस्त अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे इस रैली में सक्रिय रूप से सहभागी बनकर न्यायिक गरिमा की रक्षा हेतु अपना समर्थन प्रदान करें।

इस बैठक मे संघर्ष समिति सदस्य संजय अम्बष्ट, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सरिता पाण्डेय, नितेश चंद्र शुक्ल, सचिव सम्पूर्णान्क गुप्ता, सह सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ग्रंथालय प्रभारी अनिल सिन्हा, क्रीड़ा सचिव रोहित तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, उमंग दुबे, नचिकेता जायसवाल, राजीव सिन्हा, धनंजय मिश्रा उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply