Breaking News

अम्बिकापुर@स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी लावारिस हालत में स्कूल रोड में छोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी करने के बाद स्कूटी से कुछ दिनों तक घुमा,इसके बाद पेट्रोल खत्म हो जाने पर स्कूल रोड में खड़ी कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार बौरीपारा निवासी सत्येन्द्र सोनी की स्कूटी 18 अक्टूबर को चोरी हो गई थी। उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त स्कूटी को पुलिस ने लावारिस हालत में स्कूल रोड से बरामद किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर चौधरी पिता बंठू चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी रजपुरी थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply