-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
शहर के रिंग रोड नमना कला में सोमवार की दोपहर नशे में टल्ली आबकारी विभाग के ड्राइवर ने सरकारी वाहन से एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। जब कार सवार लोगों ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह गाली देने लगा। इसके बाद गुस्साए कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि ड्राइवर भी उनसे मारपीट करने लगा। नभ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल रिंग रोड पर लाइफ लाइन हॉस्पिटल के सामने सोमवार की दोपहर आबकारी विभाग के ड्राइवर ने सरकारी वाहन से एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। जब लोगों ने उसे रोका और वाहन से उतारा तो वह लड़खड़ाता रहा। उसने शराब पी रखी थी। वह ठीक से बोल भी नई पा रहा था। कार सवारों ने टक्कर मारने को लेकर सवाल किया तो उसने कबूल किया कि उसने शराब पी रखी है। इसके बाद वह उनसे उलझ गया। इसपर उन्होंने ड्राइवर की पिटाई कर दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur