Breaking News

अम्बिकापुर@भारतीय मुद्रा बदल कर विदेशी करंसी पाने के चक्कर में लगी 2.49 लाख की चपत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

विदेश जाने के लिए भारतीय मुद्रा के बदले एक्सचेंज में करंसी मंगाने के चक्कर में 2 लाख 49 हजार रुपये की चपत शहर के एक व्यक्ति को लग गई। रायपुर के टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से जानकारी लेने पर पता चला कि जिसे उन्होंने एक्सचेंज के लिए रकम दिया है,वह 4 माह पहले ही काम छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक कुंडला सिटी निवासी अमित अग्रवाल को विदेश जाने के लिए विदेशी मुद्रा की जरूरत थी, इसके लिए उन्होंने समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर लोकेश नायक पिता रीत कुमार नायक निवासी टीसी सिन्हा हाउस,नहर रोड रायपुर के खाते में 2 लाख 49 हजार रुपये ट्रांसफर किया था। ट्रेवल्स कंपनी के उक्त कर्मचारी से उन्होंने पूर्व में भी भारतीय मुद्रा को एक्सचेंज कराया था, इसलिए उन्होंने उसे सीधे रकम ट्रांसफर कर दिया। एक्सचेंज में विदेशी मुद्रा प्राप्त नहीं होने पर उन्होंने लोकेश नायक को फोन लगाया तो पहले तो वह उन्हें टालमटोल करते हुए गुमराह किया, बाद में फोन रिसीव करना बंद कर दिया। इससे परेशान होकर अमित अग्रवाल समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स के रायपुर स्थित कार्यालय में पहुंचे, तो पता चला कि उक्त व्यक्ति 4 माह पहले ही काम छोड़ चुका है। इसकी जानकारी उन्होंने कोतवाली थाना अंबिकापुर में दी थी, जिस पर पुलिस ने अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है, और अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply