Breaking News

जशपुर@दोस्त को चाकू से काटा…पेट्रोल से जलाया शव, श्मशान-घाट पर पिलाई शराब, फिर 3 साथियों ने कमीशन के लिए मार-डाला

Share


जशपुर,02 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 3 दोस्तों ने अपने साथी को चाकू से काटकर मार डाला, फिर श्मशान घाट के पास लाश पर पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपियों ने कमीशन के पैसों को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सीमित खाखा (28) है, जो जशपुर के सीटोंगा गांव का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग काम करने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। मर्डर के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट किया है। दरअसल, सीमित खाखा अपने 3 दोस्तों के साथ झारखंड काम करने गया था, जहां से काम के बाद घर लौट आए थे। इसी बीच 17 अक्टूबर की शाम चारों दोस्त बांकीटोली पुलिया के पास इकट्ठा हुए। चारों ने शराब पीने की प्लानिंग की। बांकीटोली पुलिया के पास श्मशान घाट में शराब पी रहे थे। इस दौरान झारखंड में काम के दौरान कमीशन के पैसों को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि 3 दोस्तों ने मिलकर सीमित खाखा को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच 3 दोस्तों ने मिलकर खाखा को लोहे के छड़ और चाकू से मारा। पुलिस के मुताबिक रामजीत राम (25) ने खाखा के सीने में चाकू घोंपा। वहीं वीरेंद्र राम (24) ने लोहे की छड़ से मारा। वह मर्डर के लिए पहले से ही बैग में रखा था।
रामजीत राम भी पहले से चाकू छिपाकर रखा था। वहीं साथ में नाबालिग भी था, जिसने मर्डर में साथ दिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply