-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
आबाकरी उडऩदस्ता टीम ने नशीले इंजेक्श के साथ दो सप्लायर व महुआ शराब के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ता टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार आबकारी 1 नवंबर को आबकारी उडऩदस्ता टीम को मुखबिर से जानकारी मिली की अंबिकापुर पीजी कॉलेज ग्राउंड में सुरेश वर्मा उर्फ मलगा तथा ठाकुर स्कूटी में नशीले इंजेक्शन रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 50 नग नशीले इंजेक्शन जब्त किया है। वहीं 2 नवंबर को टीम ने ट्रांस्पोर्टनगर निवासी नरेंद्र तिर्की के घर छापेमारी कर 22 लीटर महुआ शराब व 200 किलो महुआ लहान जब्त किया है। टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई साथ में आबकारी उप निरीक्षक तेजराम केहरी तथा हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक, गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की सराहनीय भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur