Breaking News

बलरामपुर@1580 बोरी अवैध धान,15 लाख 80 हजार की धान ज़ब्त,अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,02 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

बलरामपुर जिले के राजपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग एनएच 343 वन विभाग के चाची बैरियर के पास बीती रात्रि राजस्व व मंडी विभाग ने अलग-अलग दो ट्रकों से 1580 बोरियां अवैध धान, 15 लाख 80 हज़ार रुपए की जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर थाने में खड़ा करवाया गया है, मामले की जाँच जारी है। 15 नवंबर से धान की खरीदी प्रारंभ की जाएगी,धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल होने के कारण कोचिया बाहर से धान लाकर खपा रहे हैं। बीती रात्रि करीब 9 बजे बलरामपुर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देश पर बरियों नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार कंवर ने वन विभाग के चाची बैरियर के पास से ट्रक क्रमांक जेएच 14 ई 9325 व सीजी 15 डीएच 0819 को रुकवाकर वाहन चालक से ट्रक में धान लोड दस्तावेज की मांग की। दोनो ट्रक चालक दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके। दोनो ट्रक में 1580 बोरियां, 63200 क्विंटल धान लोड था। राजस्व विभाग ने धान की अनुमानित लागत 15 लाख 80 हज़ार रुपए आंकी है।नायब तहसीलदार श्री कंवर ने बताया कि पहला ट्रक धान शंकरगढ़ के मानपुर व दूसरा ट्रक धान राजपुर के घोरगड़ी से लोडकर विश्रामपुर जा रहा था। दोनो ट्रक को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर थाने में खड़ा करवाया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

Share बलरामपुर,09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला …

Leave a Reply