Breaking News

चिरमिरी@डोमन हिल में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share

चिरमिरी,01 नवंबर 2025 (घटती-घटना) शुक्रवार को चिरमिरी के डोमन हिल में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने की, उन्होंने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाली इस महान विभूति के प्रति राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
श्रीवास्तव ने साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि पटेल जी ने अपनी अदम्य इच्छा शक्ति और राष्ट्र प्रेम से 500 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में विलीन कर देश की एकता को मजबूत किया। निज़ाम जैसे शासकों को सही दिशा दिखाने और कश्मीर में भारत की शक्ति का परिचय कराने के कारण ही उन्हें लौह पुरुष कहा गया, कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनय उपाध्याय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इंदिरा गांधी न होती, तो पाकिस्तान के दो टुकड़े न होते और बांग्लादेश का निर्माण संभव न होता। वहीं, सरदार पटेल न होते तो भारत आज भी अनेक रियासतों में बंटा रहता।
इस अवसर पर निसार अहमद, शमसुद्दीन बल्लू, सोमनाथ दत्ता, ददन सिंह, राजकुमार दुबे, राजेश्वर श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, मोहम्मद इकराम (उप नेता प्रतिपक्ष), रंजन नायक, शाहिद महमूद, राम विशाल, सोहेल सिद्दीकी गोलू, सैफ नियाजी, जफरुल हसन, प्रफुल्ल नाहक, बिलाल अंसारी, ईसरानंद ठाकुर, सुभाष समुंद्रे, हबीब खान, अजय देवांगन, विष्णु कश्यप, विजय नेवार, रमेश नाहक, मंगेश सिंह, आलाम, सुभाष दास, असरफ इमाम खान, राम प्यारे चौहान, शंभू ओझा, अशोक जेना, माइकन अली, सफीर अहमद, चालू साहू, राजेन्द्र चापेकर, संतोष विश्वकर्मा, सुभाष साहू, पुरुषोत्तम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो 08


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply