Breaking News

कोरिया@गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में रिचेश सिंह का प्रवेश

Share


कोरिया,01 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्यता अभियान को नई गति मिली,जब रिचेश सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, यह आयोजन ‘पीला क्रांति मिशन2028 आरी छाप के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति रही राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम,राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो, तथा सदस्यता अभियान का नेतृत्व पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री निलेश पाण्डेय ने किया, कार्यक्रम में रिचेश सिंह के पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए नेतृत्व ने कहा कि उनका यह कदम गोंडवाना विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा, उन्होंने यह भी कहा कि कोरिया जिले में संगठन को नई ऊर्जा और सशक्त दिशा मिलने की उम्मीद है, विधायक तुलेश्वर मरकाम ने रिचेश सिंह द्वारा गौ-रक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें संगठन की विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सदस्यता अभियान निरंतर जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है और ‘पीला क्रांति मिशन 2028’ की दिशा में यह एक और सशक्त कदम माना जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply