Breaking News

एमसीबी@बारिश में भी उमड़ा उत्साह,जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का सफल आयोजन

Share


सरदार पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं ने दिखाया जोश


-संवाददाता-
एमसीबी,01 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में शनिवार की सुबह रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया,हल्की बारिश के बावजूद नागरिकों,विद्यार्थियों, समाजसेवियों,खेल प्रेमियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7ः00 बजे पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मनेंद्रगढ़ से हुआ, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतीमा यादव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और उपस्थित प्रतिभागियों को एकता, भाईचारे और सद्भाव को सुदृढ़ करने का संदेश दिया, दौड़ स्वामी आत्मानंद विद्यालय से प्रारंभ होकर पुलिस परेड ग्राउंड, आमा खेरवा तक संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नारा लगाते हुए सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया, कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली,नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया, इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी,पुलिस अधिकारी, सामाजिक संगठनों और खेल संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की और नागरिकों को एकजुट राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल केशरवानी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), आशीष सिंह (जिला उपाध्यक्ष), आशीष मजुमदार (जिला महामंत्री), सरजू यादव (विधायक प्रतिनिधि), श्रीमती प्रतिमा पटवा (जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा), धमेंद्र पटवा, अर्चना विश्वकर्मा, राजकुमार केशरवानी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे, समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री लिंगराज सिदार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का संदेश देते हुए पुलिस परेड ग्राउंड परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत किया, बारिश के बीच भी नागरिकों और विद्यार्थियों का जोश तथा समर्पण सराहनीय रहा, कार्यक्रम ने पूरे जिले में एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त किया।


Share

Check Also

बलरामपुर@हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

Share बलरामपुर,09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला …

Leave a Reply