Breaking News

अम्बिकापुर@पत्नी की चरित्रशंका से परेशान पति ने कीटनाशक सेवन कर दी जान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

शहर से लगे ग्राम डिगमा निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी की चरित्रशंका से परेशान होकर 31 अक्टूबर की रात को कीटनाशक सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कृष्णा दास उम्र 55 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डिगमा का रहने वाला था। इसका बेटा उत्तम दास ने पुलिस को बताया है मां के मौत के बाद पिता 17-18 वर्ष पूर्व दूसरी शादी बलरामपुर निवासी अनिता दास से की थी। डेढ़ वर्ष से उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जोड़ापीपल निवासी एक व्यक्ति के साथ उसका घुमना फिरना होता था। इस बात को लेकर कृष्णा दास परेशान रहता था। गांव में पंचायत के माध्यम से अनिता दास व उक्त व्यक्ति को समझाया गया था। इसके बावजूद भी दोनों अक्सर मिला जुला करते थे और मोबाइल से बात करते थे। इस बात को लेकर 30 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply