Breaking News

अम्बिकापुर@थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

Share


बीच-बचाव करने एवं सामने लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात बोलने पर आरोपी द्वारा नाराज होकर कारित की गई थी घटना,आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी किया गया जप्त


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

मामले के संबंध में बताया गया कि दिनांक 30/10/25 को प्रार्थी मुनेश्वर यादव साकिन गोरसीडबरा थाना गांधीनगर द्वारा का थाना उपस्थित आकर रिपार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30/10/25 को प्रार्थी अपने बाड़ी तरफ था, उसी समय प्रार्थी का चाचा गोपी यादव अपने पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था, जो मौके पर प्रार्थी की माँ सोनमतिया बीच बचाव करते हुए सामने लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात बोली जिस बात से चाचा गोपी यादव नाराज होकर प्रार्थी की माँ सोनमतिया को टांगी से सर मे गंभीर चोट कारित कर दिया जो प्रार्थी की माँ मौके पर गिर गयी, जिसे देखकर आस पास की महिलाये हो हल्ला किये है और चाचा गोपी यादव मौके से फरार हो गया है, जो मौके पर प्रार्थी एवं अन्य द्वारा आहत को इलाज हेतु जिला अस्पताल अंबिकापुर लेकर आय है, और भर्ती कराकर अग्रिम इलाज करा रहे है, आरोपी द्वारा प्रार्थी की माँ को हत्या करने की नियत से टांगी से गंभीर चोट कारित कर हत्या का प्रयास किया है, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 620/25 धारा 109(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध किया गया, जो मौके पर परिस्थिजन्य साक्ष्य एवं भौतिक साक्ष्य से आरोपी गोपी यादव के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी गोपी यादव का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम गोपी यादव आत्मज नान्हू यादव उम्र 62 वर्ष साकिन बिशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया है,आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक नवल दुबे आरक्षक घनश्याम देवांगन, राजकुमार यादव सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply