Breaking News

अम्बिकापुर@गर्लफे्रंड से बलात्कार कर उसे पुल के नीचे फेंका,आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने 30 अक्टूबर की दोपहर को अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया। युवक ने पहले युवती के साथ बलात्कार किया, इसके बाद उसे पुल से नीचे फेंक दिया। उसे मरा समझकर युवक वहां से भाग गया। कुछ देर बाद जब युवती को होश आया तो उसने मोबाइल से घटना की जानकारी पजिन को दी। परिजन उसे पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद युवती ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हर्राटिकरा निवासी इंदल सिंह किंडो (23) ने अपनी गर्लफ्रेंड (23) को 30 अक्टूबर की दोपहर फोन कर मिलने के लिए बुलाया। युवती उससे मिलने पहुंची तो वह उसे बाइक पर बैठाकर घुमाने ले गया। शाम होने पर उसने सुनसान इलाके में बाइक रोकी और उससे संबंध बनाने के लिए कहा। युवती ने इससे इनकार कर दिया। युवती के इनकार से नाराज इंदल सिंह गोंड़ ने उससे मारपीट की और धमकी दी।
इससे युवती डर गई। उसके बाद युवक ने उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद इंदल ने युवती को गोद में उठाया और कुछ दूर नदी के पुलिया से नीचे फेंककर भाग निकला। पुलिया से नीचे गिरकर युवती घायल हो गई ओर बेहोश हो गई। इंदल सिंह गोंड़ उसे छोडकर भाग निकला। युवती को जब होश आया तो उसने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने युवती को हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीतापुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि,सीतापुर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज किया। आरोपी इंदल सिंह गोड़ को 31 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply