Breaking News

बलरामपुर@साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत हुए निरीक्षक के पद पर पदोन्नत

Share


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी बलरामपुर के द्वारा हिम्मत सिंह के कंधे में स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत


-संवाददाता-
बलरामपुर,31 अक्टूबर 2025
(घटती-घटना)।

जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के माध्यम से उप निरीक्षक श्री हिम्मत सिंह शेखावत को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है, पदोन्नति आदेश जारी होने पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार में निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत की स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया, स्टार सेरेमनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक कमलेश्वर भगत के द्वारा निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत के कंधे में स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा उज्वल भविष्य की दी शुभकामये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा निरीक्षक हिम्मत सिंह को पदोन्नति पश्चात उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, साथ ही पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से किये जाने हेतु शुभकामनाएं दी गई है। स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक कमलेश्वर भगत डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद किस्पोट्टा,साइबर सेल की पूरी टीम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply