Breaking News

अम्बिकापुर@शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर की पुनः घोषणा,छात्रों में खुशी का माहौल

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 अक्टूबर 2025
(घटती-घटना)।

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर के लिए छात्रों की विशेष पहल और जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों के फलस्वरूप,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने 9 दिसंबर 2024 को कॉलेज के नाम की आधिकारिक घोषणा की। इस पहल में सांसद चिन्तामणी महाराज, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर और जिला प्रशासन, सरगुजा के प्रयासों को सराहा गया। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर की स्थापना 2010 में की गई थी, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के कल्याण को बढ़ावा देना था। हालांकि, तात्कालीन सरगुजा विश्वविद्यालय द्वारा बिना अनुमति के कॉलेज का नाम बदल दिया गया था, जिससे छात्रों को कई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब पुनः शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम की घोषणा से छात्रों को कई लाभ होंगे। कॉलेज के प्राचार्य आरएन खरे ने बताया कि इस निर्णय के बाद, कॉलेज को शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश, प्रतिवर्ष 16 करोड़ रुपये का बजट, छात्राओं के लिए प्रवेश शुल्क माफी, मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तियां, अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को स्टेशनरी और लैब किट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, प्लेसमेंट के बेहतर अवसर और चिकित्सा प्रतिपूर्ति मद भी प्रदान किया जाएगा।


Share

Check Also

कोरबा@घर के बाहर खड़ी THAR में लगाई आग, वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश

Share कोरबा 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के …

Leave a Reply