Breaking News

सूरजपुर@पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर बाईक चालकों को जागरूक करने निकाली हेलमेट रैली,दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,31 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए सूरजपुर पुलिस ने हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया। पुलिस लाईन से निकली इस रैली ने शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने प्रोत्साहित किया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर कहा कि दुर्घटना की स्थिति में दुपहिया वाहन चालकों के जीवन बचाने में हेलमेट का योगदान काफी महत्वपूर्ण है, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने संबंधी सावधानियों से सफर को सुरक्षित बनाया जा सकता है, इस रैली का मकसद नागरिकों को यातायात नियमों एवं हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करना था। दोपहर 12.00 बजे पुलिस लाईन सूरजपुर से रैली की शुरुआत हुई। यहां से रैली भैयाथान रोड़, मनेन्द्रगढ़ रोड़, केतका रोड़,अम्बिकापुर रोड,कर्मा चौक होते हुए थाना सूरजपुर में संपन्न हुई। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में सूरजपुर पुलिस ने हेलमेट जागरुकता रैली का आयोजन आज किया। इससे लोगों में दुपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता प्रदर्शित होगी। इस रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय सहित काफी संख्या में पुलिस के अधिकारी एवं जवान शामील हुए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply