Breaking News

अम्बिकापुर@टांगी से हमला कर भाभी को उतारा मौत के घाट,आरोपी देवर गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरसी डबरा में गुरुवार की सुबह पति-पत्नी अपास में झगड़ा कर रहे थे। पड़ोस में रहने वाली भाभी बीच बचाव करने पहुंची तो देवर ने टांगी से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनमतिया बाई यादव पति तिरथ यादव गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरसी डबरा विशुनपुर खुर्द की रहने वाली थी। इसके घर के बगल में देवर गोपी यादव पत्नी के साथ रहता है। गुरुवार की सुबह गोपी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। इस दौरान गोपी की भाभी सोनमतिया बीच बचाव कर रही थी। तभी उसका देवर ने हाथ में रखे टांगी से उसके सिर पर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त किया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply