Breaking News

अम्बिकापुर@सब्जी बेचने वाली महिला की दुकान में घुसकर मारपीट,10 पर अपराध दर्ज

Share


दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया उत्पात


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

शहर के गोधनपुर चौक पर बुधवार की रात सब्जी बेचने वाली महिला के दुकान में घुसकर बदमाशों ने उत्पात मचाया है। बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट भी की है और सब्जी को सडक पर फेंक दिए। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नीलम देवी गोधनपुर चौक पर पति के साथ सब्जी बेचने का काम करती है। बुधवार की रात महिला भतीजे प्रिंस गुप्ता के साथ दुकान में थी। रात करीब 9 बजे शिवम सिंह सहित 10 युवक दुकान पर पहुंचे। युवकों ने महिला से गाली-गलौज करते हुए साथ मारपीट की। साथ ही दुकान में रखी सब्जियों को सडक पर फेंक दिया। युवकों ने करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सडक पर सब्जी फेंके जाने से महिला को काफी नुकसान भी हुआ है। घटना की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस के पहुंचने से पहले सभी वहां से भाग निकले। चार वर्ष पूर्व महिला के बड़े बेटे की हत्या हो गई थी।

महिला ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शिवम सिंह, अतुल सिंह, मिथुन सिंह, प्रतुस चतुर्वेदी, मनोज, राजू भारती, खेमनाथ, उत्कर्ष दुबे, मोन्टी, भरत दुबे और अन्य के खिलाफ धारा 191(1), 191(2), 296, 351(3), 115(2), 324 (4) के तहत अपराध दर्ज की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply