Breaking News

बलरामपुर@पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे यौन शोषण का आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,30 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।

बलरामपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने नाबालिग पीडि़ता के साथ यौन शोषण के मामले में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में थाना बलरामपुर क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका ने आरोपी बबलू यादव पिता बऊआ यादव, निवासी ग्राम जामडीह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 140/2025 धारा 351(3), 64(2/रू) बीएनएस तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार था। लगातार खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने फरारी में अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम घोड़ासोत थाना चांदो क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचकर न्यायालय में पेश किया किया न्यायालय से उसे भेजा गया जेल ।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply