Breaking News

सूरजपुर@भूत-प्रेत का ड्रामा रच पत्नी-सास ने की पति की हत्या,पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,26 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
जिले के जजावल गांव में दीपावली की रात हुए अनंत सिंह के अंधे कत्ल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। मृतक की पत्नी बसंती ने भूत-प्रेत के बहाने हत्या की कहानी गढ़कर पुलिस और ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश की,लेकिन चंदौरा थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया। हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई कि अनंत की हत्या किसी भूत-प्रेत ने नहीं,बल्कि उसकी पत्नी बसंती और सास फूलमती ने मिलकर की। दरअसल 20 अक्टूबर की रात जजावल गांव में अनंत सिंह की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पत्नी बसंती ने दावा किया कि भूत-प्रेत ने उसकी जान ली,जिससे गांव में खलबली मच गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply