Breaking News

अम्बिकापुर@सडक हादसे में पशु विभाग के कंपाउंडर की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
कल्याणपुर लटोरी चौकी से करीब 1 किमी दूर 25 अक्टूबर की शाम को आने-सामने दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार पशु विभाग में पदस्थ कंपाउंडर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानाकरी के अनुसार सेतोराम उम्र 50 वर्ष प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाठकपुर का रहने वाला था। वह पशु विभाग में कंपाउंडर के पद पर सोनगरा में कार्यरत था।
25 अक्टूबर को वह बाइक से ड्यूटी गया था। इसके बाद निजी कार्य से अंबिकापुर आया था। वापस जाने के दौरान कल्याणपुर चौकी लटोरी से करीब 1 किमी दूर बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सेतोराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply