Breaking News

अम्बिकापुर@युवा इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राहुल पटेल की नियुक्ति

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
युवा इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राहुल पटेल की नियुक्ति की गई। यह निर्णय युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शील द्वारा लिया गया, जो कि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन आदित्यश्वर शरण सिंह देव, पीसीसी सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह और इंटक प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर किया गया। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश महा मंत्री रजनीश सेठ भी मौजूद रहे। युवा इंटक के सरगुजा जिला बॉडी के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह धुर्वे, नगर अध्यक्ष आर्यन चौबे, विधानसभा अध्यक्ष नितिन कुशवाहा, और जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत राजवाड़े भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply