Breaking News

अंबिकापुर@चित्रगुप्त पूजा आज, कायस्थ समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

Share


अंबिकापुर,22 अक्टूबर 2025। कायस्थ सामाज द्वारा गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। समाज द्वारा भव्य आयोजन गुदरी बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में की जाएगी। इससे पूर्व बुधवार को सामाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा  गुदरी बाजार स्थित चित्रांश मंदिर निकली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: समापन चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूष शामिल हुए। 
चित्रगुप्त पूजा कायस्थ समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इसे बुद्धि, लेखन और लेखा-जोखा से जुड़े भगवान चित्रगुप्त की पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कायस्थ समाज के लोग अपने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा करते हैं। चित्रगुप्त को विधि-व्यवस्था और लेखा-जोखा के देवता के रूप में पूजा जाता है। समाज के लोग इस दिन अपने परिवार की समृद्धि और मानसिक शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

हवन पूजन आज
चित्रगुप्त पूजा गुरुवार को मनाया जाएगा। सामूहिक पूजन गुदरी बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में की जाएगी। पूजा दोपहर १ बजे शुरू होगी। जो देर शाम तक चलेगी। 


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply