Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य स्टेशन प्रबंधक से भेंट कर अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा

Share

अम्बिकापुर,22 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में मुख्य स्टेशन प्रबंधक से भेंट कर अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा। रेल संघर्ष समिति ने 15 दिवस के भीतर प्लेटफार्म निर्माण कार्य प्रारंभ ना होने पर,धरना सहित चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार,पार्किंग व्यवस्था में सुधार, नई इंटरसिटी ट्रेन संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर रेल संघर्ष समिति ने स्टेशन प्रबंधक एस के सिंह से रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग से जुड़े इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता और कॉमर्शियल इंस्पेक्टर श्री लहरे की उपस्थिति में विस्तार से चर्चा की। समिति ने स्टेशन में प्लेटफार्म की कमी के कारण दिल्ली और जबलपुर से आने वाली ट्रेनों को कमलपुर व विश्रामपुर में लंबे समय तक खड़ा रखने से यात्रियों को हो रही परेशानी पर चिंता जताई और अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण के काम में राशि स्वीकृति के बाद भी,कार्य प्रारंभ नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने यात्रियों की आसान,सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवाजाही के लिए ट्रेन आगमन पर,अचानक बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए,बेतरतीब ऑटो खड़ा करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा ट्रैफिक पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। ऑटो चालकों की अव्यवस्थित पार्किंग और निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली की शिकायत पर कमर्शियल इंस्पेक्टर श्री लहरे ने बताया कि ठेकेदार पर 15,000 का अर्थदंड लगाया गया है और सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेल संघर्ष समिति ने पार्किंग ठेकेदार का आचरण रेलवे के मानकों के अनुरूप बनाए रखने के साथ ही अवैध,बिना रसीद के वसूली करने वाले ठेकेदार या उप ठेकेदार पर कड़ी नजर रखने के साथ बार-बार शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में अनुबंध की समीक्षा कर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply