Breaking News

अम्बिकापुर@सूने मकान में चोरी के मामले में 2 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,18 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सूने मकान में चोरी के मामले में गांधीनगर पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश सिंह गांधीनगर थाना क्षेत्र के केशवपुर का रहने वाला है। वह 2 अक्टूबर की दोपहर अपने घर में ताला बंदकर सपरिवार अपने पुश्तैनी घर एमसीबी जिला नागपुर गया था। दूसरे दिन वापस आया और घर के अंदर घुसकर देखा कि छत के ऊपर का दरवाजा खुला था एवं अंदर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अलमारी के लॉक टूटा था और अलमारी में रखे सोने का हार, 2 जोड़ा कान का झुमका,सोने का कंगन, सोने की नाक की फुल्ली, जीवतिया लॉकेट सोने का,मंगलसूत्र, सोने का चेन व लोकेट, सोने का अंगुठी, चांदी का पायल,बिछिया,सिक्का,चेन, लॉकेट,कमरधनी,कड़ा चांदी का रेडमी नोट 9 प्रो मोबाइल 1 नग व नकदी 30 हजार रुपये नहीं थे। सत्य प्रकाश ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331 (4), 305 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो युवक जेवरात बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी मनीष सोनकर पिता नागेन्द्र सोनकर उम्र 18 वर्ष निवासी कार्मेल स्कूल के पास नमनाकला थाना गांधीनगर रमेश सेमरिया पिता बिगुल राम उम्र 41 वर्ष निवासी परसोड़ी खुर्द थाना दरिमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि दो अन्य के साथ मिलकर चोरी करना बताया। और जेवरात को रमेश सेमरिया के माध्यम से विनोद गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर थाना मणीपुर को 21 हजार में व संजय सोनी निवासी हनुमान मंदिर के पास थाना मणीपुर को 68 हजार में बेचना बताया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मामले में शामिल दो नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply