Breaking News

राजपुर@संगठन सृजन अभियान के तहत प्रवेक्षक राष्ट्रीय सचिव एवं खलारी विधायक ने कार्यकर्ताओं से किया वन टू वन संवाद

Share

राजपुर,17 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। लोक निर्माण विभाग राजपुर के विश्राम गृह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकरे एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर जिले में संगठन को मजबूत बनाने और नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मिलकर उनकी राय जानी। उनके द्वारा बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि योग्य और समर्पित नेतृत्व को संगठन में अवसर मिल सके। बैठक में बड़ी संख्या में मंडल,सेक्टर और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम,कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव,शशि सिंह,हरिहर यादव,डॉ बीएन द्विवेदी,जितेंद्र गुप्ता,दोमेनिक एक्का,कैलाश भगत,पूरनचंद्र जायसवाल,लाल साय मिंज,राजेश पांडेय,नीरज तिवारी अशोक सोनी विकास गुप्ता राम बिहारी यादव सुरेश सोनी बृजेश यादव, विशवास,राहुल भारती, खोरेन खलखो, शकील अहमद, वकील अहमद, मोहमद इकबाल, आदित्य विभु जायसवाल,रूपेश यादव,पंकज जायसवाल एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह उपस्थिति थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply