Breaking News

राजपुर@देर रात घरों में चोरी की नियत से घुसा युवक गिरने से हुआ घायल,ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को किया सुपुर्द

Share

राजपुर,17 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुटनपारा एवं खालपारा में देर रात चोरी की नीयत से घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
भागने के दौरान छत से गिरने से उसके पैर में चोट लग गई, जिसके कारण वह फरार नहीं हो सका।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात ग्राम खुटनपारा में स्थित राजेंद्र सोनी के किराना दुकान का ताला तोड़कर आरोपी ने करीब 6 से 7 हजार रुपए मूल्य का सामान चोरी किया गया,इसके बाद वह ग्राम खालपारा में रविशंकर बारगाह के घर में घुसा और 4,500 रुपए नगद व लगभग 1,000 रुपए कीमत का लॉकेट चोरी कर छत से कूदकर भागने की कोशिश की, हड़बड़ाहट में भागने की कोशिश करते वक्त गिरने से उसके पैर में चोट आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नीरज सिंह पिता राजकुमार सिंह (22 वर्ष) को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया। प्रार्थी बेचनी बाई पति बनारसी बारगाह की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 331(4),305(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। कार्रवाई में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह,प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव,आरक्षक अमृत सिंह, जनकधारी सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply