Breaking News

अम्बिकापुर@वोकल फॉर लोकल से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प बतौली सम्मेलन में स्वदेशी उत्पादों को मिली बढ़ावा

Share

  • अनुराग सिंह देव और रामकुमार टोप्पो ने किया स्थानीय उद्यमियों का सम्मान,बतौली सम्मेलन में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही…
  • बतौली में आयोजित विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री,विधायक भाजपा पदाधिकारियों ने वोकल फॉर लोकल के संदेश के साथ आत्मनिर्भरता का संकल्प दोहराया

अम्बिकापुर,17 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक भवन बतौली में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत वोकल फॉर लोकल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवपदस्थ कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह देव और विधायक रामकुमार टोप्पो की उपस्थिति में महिला-पुरुष उद्यमियों,व्यवसायियों और कामगारों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम परिसर में स्थानीय उद्यमियों द्वारा अपने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री स्टॉल लगाए गए, जहाँ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजनों ने स्वदेशी वस्तुओं की ख़रीददारी कर वोकल फॉर लोकल के संदेश को मजबूत किया। कैबिनेट मंत्री पद का दर्जा प्राप्त होने के बाद पहली बार बतौली पहुंचे अनुराग सिंह देव का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया। अनुराग सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी संभव है जब हम स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और छोटे व्यवसायों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक मजबूत कदम है। प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी उत्पाद अपनाने की दिशा में जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव के उद्यमी, किसान,बुनकर और कारीगर इस अभियान की रीढ़ हैं। बतौली क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि यह अभियान जन-जन तक स्वावलंबन का संदेश लेकर जा रहा है। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन तभी संभव होगा जब हम अपने क्षेत्र के उत्पादों को पहचान देंगे और उपयोग में लाएँगे। जिला कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने कहा कि वोकल फॉर लोकल केवल आर्थिक अभियान नहीं,बल्कि आत्मगौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन इस भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए सतत कार्य कर रहा है। जिला मंत्री रजनीश पांडेय ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग हमारे परंपरा, संस्कृति और कारीगरों की मेहनत को सम्मान देने जैसा है। उन्होंने युवाओं से स्थानीय स्तर पर नवाचार और उद्यमिता की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। सम्मेलन को जिला मंत्री रज्जू राम व वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष दास ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष बतौली आशीष गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर त्रिलोचन सदावर्ती,राम यादव,बालीचरण यादव,भगत पैकरा, अनिल अग्रवाल, जन्मजय मिश्रा, शरद सिन्हा,नानमणि पैकरा, हरिगुप्त,मनोज कंसारी,श्रवण दास,अनुज एक्का,अनिल सिंह, लीलावती,सरोज गुप्ता,तजिंदर बग्गा, जितेश्वर पाठक,सरजू यादव, अशोक गुप्ता, कलमू लकड़ा,जातीन परमार,संगीता कंसारी, विजय गुप्ता,ललिता तिर्की, विश्वनाथ यादव, सुदर्शन तिर्की,रंजीत गुप्ता,गौतम सिंह,बसंती दास,भोले ओम प्रकाश पैकरा,जय कुमार सहित बड़ी संख्या में वोकल फॉर लोकल से जुड़े व्यवसायी,कामगार,भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply