Breaking News

रायपुर@अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास : सीएम साय

Share


कलेक्टर-एसपी कॉन्फे्रंस : कानून-व्यवस्था,मादक पदार्थ नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश


रायपुर,13 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अक्टूबर से 3 दिवसीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। सोमवार को सीएम ने सभी जिलों पुलिस अधीक्षकों के कामों की समीक्षा की। स्क्क कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, नशे के अवैध कारोबार और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। क्योंकि नशा क्राइम को बढ़ावा देता है। हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत दर्ज मामलों में समय सीमा के अंदर कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए,ताकि अन्य राज्यों से आने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। वहीं रविवार 12 अक्टूबर को सीएम ने लगभग 9 घंटे तक कलेक्टरों के काम की समीक्षा की थी। काम लापरवाही करने वाले अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अवैध रेत उत्खनन पर सरकार ने कलेक्टरों से लिखा लिखाया डायलॉग पढ़वाया। कलेक्टरों को डराया जा रहा है।
अवैध रेत उत्खनन पर कांग्रेस ने कही ये बातें : इधर,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत के दौरान अवैध रेत उत्खनन पर कहा कि सरकार ने कलेक्टरों से लिखा लिखाया डायलॉग पढ़वाया। अवैध रेत उत्खनन बंद क्यों नहीं हो रहा है। रेत उत्खनन होना खुद मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है।
कलेक्टरों को डराया जा रहा : उन्होंने कहा कि धान खरीदी की नीति, मिलरों से एग्रीमेंट सरकार करती है, कलेक्टरों को जिम्मेदार ठहराना बताया गया। कलेक्टरों को डराकर दबाव बनाया जा रहा है। सरकार ने धान खरीदी को लेकर नया बहाना ढूंढ लिया है। सीएम ने कहा कि सरकार में साहस नहीं कि वह सुशासन पर चर्चा करे। कानून व्यवस्था, अपराध, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता चरम पर है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply