Breaking News

बलरामपुर@पुलिस को गेउर नदी में 3 अक्टूबर 2023 को एक अज्ञात व्यक्ति का मिला था शव

Share


पुलिस ने जनता से पहचान में सहयोग मांगा था बावजूद इसके पहचान अभी तक नहीं हुई है…

बलरामपुर,13 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गेउर नदी (फिल्टर प्लांट) राजपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह शव दिनांक 03 अक्टूबर 2023 को मिला था। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर के बाल हल्के काले-कत्थई रंग के हैं तथा चेहरे और दाढ़ी में सफेद बाल हैं। मृतक ने गले में हनुमान जी का लॉकेट (बागेश्वर धाम लिखा हुआ), बाएं हाथ में लाल रंग का धागा तथा कई रंगों का मोती,राखी जैसा धागा पहना हुआ था। राजपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो तो वह तत्काल थाना राजपुर से संपर्क करे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply