Breaking News

जशपुर@विधवा महिला के साथ अनाचार,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share

जशपुर,12 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। जिले के सोनक्यारी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव की महिला जो अपने ससुराल से मायके जा रही थी। उसे बीच जंगल में अकेली पाकर एक आरोपी युवक ने पत्थर से कुचलकर जान से मारने की धमकी देकर अपनी हवश का शिकार बनाया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में बीएनएस की धारा 64(1),115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी निलेश राम भगत, उम्र 22 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10.10.25 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 36 वर्षीय पीडि़त प्रार्थिया ने चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि,घटना दिनांक 09.10.25 को प्रार्थिया वह अपने कुछ काम से, पैदल जंगल के रास्ते होते हुए अपने ससुराल से, चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत अपने मायके आ रही थी, इसी दौरान रास्ते में आरोपी निलेश राम भगत , अचानक पीछे से प्रार्थिया के बाल को खींचकर, उसे पटक दिया तथा घसीटकर ले गया और प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पास में पड़े पत्थर को उठाकर, मारने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान पीडि़त प्रार्थिया के आवाज को सुनकर, गांव की एक लड़की आई, जिसे देखकर आरोपी निलेश राम भगत भाग गया।

गांव की लड़की के द्वारा ही पीडि़त प्रार्थिया को मायका के घर में, छोड़ा गया। पीडि़त प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी निलेश राम भगत को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी निलेश राम भगत के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply