पीडि़ता के गर्भवती होने पर किया था शादी करने से इनकार
डबरा/पस्ता,09 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर पुलिस ने आरोपी अजय एडगी पिता पिता सहजू एडगी,उम्र 21साल, निवासी डूमर खोल, चौकी डबरा,थाना पस्ता, जिला बलरामपुर रामानुजगंज शादी का देकर दैहिक शोषण कर गर्भवती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया के द्वारा दिनांक 08/10/2025 को डबरा चौकी में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी अजय एडगी पिता पिता सहजू एडगी,उम्र 21साल,निवासी डूमर खोल, चौकी डबरा के द्वारा शादी का झांसा देकर विगत 07-08 माह पूर्व से शारीरिक संबंध बनाया है जिससे पीडि़ता 06 माह की गर्भवती हैं आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने पर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर चौकी डवरा में अपराध क्रमांक 36/2025, धारा 69 भा.न्या.सं. दर्ज कर मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण की विवेचना शुरू की गई।
विवेचना दौरान प्रकरण में चौकी प्रभारी डबरा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्राप्त होने के चंद घंटे के भीतर ग्राम डूमरखोला (लाईन पारा) से आरोपी अजय एडगी पिता पिता सहजू, उम्र 21साल,निवासी डूमर खोल, चौकी डबरा,थाना पस्ता,जिला बलरामपुर- रामानुजगंज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur