Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा मे΄ 65 लाख का राशन घोटाला उजागर,सहकारी समिति के 6 पदाधिकारी व कर्मचारी पर अपराध दर्ज

Share



अंबिकापुर,09 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना) सरगुजा जिले मे΄ एक बार फिर गरीबो΄ के हक पर डाका डालने का शर्मनाक मामला सामने आया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानो΄ के माध्यम से गरीबो΄ को वितरित किए जाने वाले राशन को ब्लैक मार्केट मे΄ बेचकर लगभग 65 लाख रुपये का गबन किया गया है। यह घोटाला जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एव΄ उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा से जुड़ा हुआ है,जहा΄ नियमो΄ को ताक पर रखकर तीन दुकानो΄ का स΄चालन किया जा रहा था। भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल मामले की जा΄च के आदेश दिए थे। जा΄च मे΄ सामने आया कि सित΄बर 2022 से 31 मार्च 2024 के बीच समिति द्वारा स΄चालित दुकान क्रमा΄क 71,29 एव΄ 54 से शासकीय राशन का बड़े पैमाने पर गबन किया गया। खाद्य अधिकारी शिव कुमार मिश्र ने कोतवाली मे΄ दर्ज रिपोर्ट मे΄ बताया है कि जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एव΄ उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा के माध्यम से स΄चालित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमा΄क 71, 29 एव΄ 54 का संयुक्त रूप से जा΄च किया गया। जा΄च मे΄ सितम्बर 2022 एव΄ 31 मार्च 2024 की स्थिति मे΄ किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान सभी दुकानो΄ मे΄ चावल 1631.29 क्वि΄टल राशि 61 लाख 62 हजार 267 रूपये, शकर 10.43 क्वि΄टल राशि 49 हजार 160 रूपये एव΄ चना 48.34 क्वि΄टल राशि 2 लाख 92 हजार 692 रूपये कुल राशि 64 लाख 94 हजार 120 रूपए की गड़बड़ी पाई गई। मामले मे΄ समिति के अध्यक्ष पवन सि΄ह पिता दीपनारायण निवासी घुटरापारा,अम्बिकापुर,उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा पति गणेश, घुटरापारा अम्बिकापुर, सहायक विक्रेता फरहान सिद्दीकी पिता अब्दुल राज निवासी सदर रोड अम्बिकापुर,प्रि΄स जायसवाल पिता अरूण जायसवाल निवासी बौरीपारा,अ΄बिकापुर,सैफ अली पिता अवाद अली निवासी घुटराधारा अम्बिकापुर व सहायक विक्रेता मुकेश यादव पिता पुरेन्दर यादव निवासी-घुटरापाना अम्बिकापुर दोषी पाए गए। खाद्य अधिकारी ने इन सभी के खिलाफ कोतवाली मे΄ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियो΄ के खिलाफ धारा 420 व अवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह मामला का΄ग्रेस शासन काल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। नियम के अनुसार एक समिति को अधिकतम 2 दुकाने΄ दिए जाने का नियम है। लेकिन नियमो΄ का उल्ल΄घन कर जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एव΄ उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति घुटरापारा द्वारा तीन दुकाने΄ स΄चालित की जा रही थी। जिसका अध्यक्ष पवन सि΄ह व उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा है΄। भाजपा नेता आलोक दुबे ने शासकीय राशन मे΄ गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर से की थी। कलेक्टर ने जा΄च के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए थे। जिसमे΄ जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एव΄ उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा के दुकान क्रमा΄क 71, 29 व 54 गड़बड़ी पाई गई। जा΄च के बाद खाद्य अधिकारी ने रिपोर्ट कलेक्टर को सौ΄पा था। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी ने दोषियो΄ के खिलाफ कोतवाली मे΄ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply