Breaking News

अंबिकापुर@युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,07 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
पत्नी के भगाए जाने की शक पर युवक की हत्या किए जाने के मामले में धौरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस के अनुसार रतनू कोरवा अंबापकरी तीनपाठ चौकी पण्डरापाठ, थाना बगीचा जिला जशपुर के रहने वाला था। वह 5 अक्टूबर को पत्नी सुदरी व बच्चों के साथ धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेडिया बथानपारा पत्नी के बड़े पिता के घर आया था। यहां रात को खाना खाने के बाद परछी में पत्नी व बच्चों के साथ सोया था। घर में दरवाजा नहीं था। रात करीब 12 बजे पत्नी का ममेरा भाई मोहर साय कोरवा हाथ में टांगी लेकर आया और घर में घुसकर सो रहे रतनू को खींचकर आंगन में निकाला और कहा कि तुम मेरी पत्नी को अपने छोटे भाई के साथ भगा दिए हो कहते हुए टांगी से उसके गर्दन पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौैत हो गई। पत्नी द्वारा चिल्लाने पर मोहर साय मौके से फरार हो गया था। मामले में धौरपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply