Breaking News

अंबिकापुर@राज्य स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता में सरगुजा की अलीशा शेख ने लहराया परचम

Share


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित,20 हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया

अंबिकापुर,06 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में राज्य युवा आयोग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी संभागों से चयनित युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। सरगुजा संभाग की ओर से सुश्री खुशबू गुप्ता, सुश्री अलीशा शेख एवं सुश्री स्नेहा गुप्ता ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में सरगुजा की ही प्रतिभाशाली कवयित्री सुश्री अलीशा शेख ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तर पर चयनित प्रथम तीन प्रतिभागियों को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवियों के साथ मंच साझा करने का अवसर प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री श्री अरुण साव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, तथा राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सुश्री अलीशा शेख को 20,000 रुपए नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply