Breaking News

बैकुंठपुर@नवीन भाजपा जिला कार्यालय का भूमिपूजन

Share


बैकुंठपुर,03 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैकुंठपुर कोरिया का नवीन कार्यालय का भूमिपूजन विजयादशमी के शुभ अवसर पर मुख्य आतिथ्य विधायक भईयालाल राजवाड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता मे किया गया। नवीन भाजपा जिला कार्यालय आधुनिक बनेगा, जिसमे सभाकक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी कक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंस हाल एवं अन्य सुविधाओं के साथ आकर्षक कार्यालय बनकर तैयार होगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल,अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल,जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े,जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply