Breaking News

रायपुर@रायपुर के 7 बार-क्लब सील,लाइसेंस भी निरस्त

Share

नियमों का उल्लंघन कर परोस रहे थे शराब,शेमरॉक,हाइपर,सिमर्स सहित 7 क्लबों पर हुई कार्रवाई

रायपुर,29 सितम्बर 2025। राजधानी रायपुर में लेट नाइट तक खुले रहने वाले होटल, क्लब और पब पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 14 सितंबर की रात जब आबकारी विभाग की टीम ने इन जगहों की जांच की, तो कई जगह नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। इसके बाद विभाग ने 15 सितंबर को कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर इन पर कार्रवाई की सिफारिश की थी। आबकारी अफसरों ने जांच के दौरान पाया था कि ये होटल, बार और पब आधी रात के बाद भी खुले रहते थे और सरकार के तय नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।
देर रात खुले होटल-पब पर कलेक्टर की कार्रवाई
आबकारी विभाग के पत्र के बाद रायपुर कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई की है। कलेक्टर ने नियम तोड़ने वाले कई होटल, क्लब और पब के खिलाफ एक्शन लिया है। जिन जगहों पर कार्रवाई की गई है, उनमें शेमरॉक ग्लोबल, मिलानों फूड एंड कंपनी (फ्लोरेंस), जूक पब, जुनेजा वेंचर्स क्लब, रॉयल रिट्रीट, हाईपर क्लब और द सिमर्स क्लब शामिल हैं। ये सभी तय समय के बाद भी खुले थे और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply