Breaking News

सूरजपुर@कलयुगी बेटों ने की हैवानियत एक ने पिता की गमछा से गला घोंटा. दूसरे ने पत्नी को टांगी से मार डाला

Share

सूरजपुर,28 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)।जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दो दर्दनाक घटनाएँ सामने आई हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के पसला और लाछा गांव में अलग-अलग मामलों में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर दी तो वहीं शराबी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पहली घटना पसला गांव की है,जहाँ मृतक दसरू सिंह अपने बेटे राम सिंह व नातिन के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि मृतक रोज शराब पीकर गाली-गलौज करता था। इसी बात से तंग आकर शनिवार देर रात विवाद के दौरान बेटे राम सिंह ने गमछा से गला घोंटकर पिता की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है। यहाँ रहने वाले आरोपी केवल सिंह और उसकी पत्नी रानिया के बीच भी आए दिन विवाद होता था। दोनों शराब के आदी थे। बीती रात शराब पीने के बाद फिर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में केवल सिंह ने पास रखी टांगी की बेंत से पत्नी रानिया के सिर और पेट पर वार कर दिया। इसके बाद वह सो गया। सुबह उठने पर जब पत्नी को मृत देखा तो घबराया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त कर ली है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इन घटनाओं ने एक बार फिर दिखा दिया है कि नशे और पारिवारिक विवादों का अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply