Breaking News

बलरामपुर@मानसिक रूप से विचलित महिला 50 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी,पुलिस ने सकुशल उतारा

Share


बलरामपुर,26 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-5 में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब एक मानसिक रूप से विचलित महिला अचानक 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। सुबह के समय हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित उतारने के प्रयास शुरू किए। महिला को नीचे लाने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी समझाइश और प्रयासों के बाद आखिरकार महिला को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रयास की सराहना की. पुलिस ने महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है और अक्सर ऐसी हरकतें करती रहती है. इस घटना के चलते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा. वहीं, समय रहते कोतवाली थाना प्रभारी भूपेंद्र साहू के सहयोग व उनकी टीम की सूझबूझ सेमहिला को सुरक्षित बचा लिए जाने से किसी बड़े हादसे को टाला जा सका.


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply