अंबिकापुर,25 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आकाशवाणी अंबिकापुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। ‘एक दिन, एक साथ, एक घंटा’ के नारे के साथ आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आकाशवाणी परिसर को चकाचक बनाया गया। आकाशवाणी अंबिकापुर के कार्यक्रम अधिशासी प्रमेंद्र कुमार और सहायक अभियंता अमृत मिंज के नेतृत्व में सभी अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान में शामिल हुए। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक पूरे परिसर, ट्रांसमीटर कक्ष और एफएम स्टूडियो क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम अधिशासी प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह आदत बननी चाहिए। इस स्वच्छता अभियान में इंजीनियरिंग विभाग से विवेकानंद सिंह, उपेंद्र, महावीर भगत, विभाश प्रसाद, पवन वर्मा, शरद सुमन तिर्की, पद्मनाभ शर्मा, अनंगपाल दीक्षित, ऋतु राउत, चरणजीत कौर, रमा बुधिया, पदमा शर्मा, सरिता अग्निहोत्री, अरविंद एक्का, रामानंद यादव, संगीता पटेल, प्रियंका सिंह, विक्की गुप्ता, रितिका पाठक, धरती प्रिया, रागिनी चौबे, शालिनी चौबे, चंचला यादव, सुमन ठाकुर, पालोमी हरि, बंधू सिंह, बिंदु सिंह, आशीष यादव और रितु सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur